आगरा में भाई दूज पर वाटरवर्क्स और सुल्तानगंज की पुलिया स्थित बस स्टॉप पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। रोडवेज बसों में बहनों और भाइयों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सफर किया। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। त्योहार के चलते बस स्टैंड पर दिनभर चहल-पहल रही।