आगरा के थाना सैयां के लादूखेड़ा क्षेत्र में बुधवार रात खेत में रखवाली करने गया किसान लापता हो गया था। पीड़ित परिवार ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस किसान की तलाश में जुटी थी। सोमवार शाम पांच बजे पुनीत त्यागी पुत्र जगदीश त्यागी (40) का शव खेत में पड़ा मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।