फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्तदान के लिए बढ़ाए कदम, मरीजों की बचेगी जान

आगरा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 38 उत्साही लोगाें ने रक्तदान किया। अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में पुष्प एन्क्लेव निवासी अजीत जैन और उनके बेटे अमन जैन ने रक्तदान किया। अविरल कुलश्रेष्ठ पहली बार रक्तदान करने आए। इनके अलावा अनुराग माथुर, राजेश मोहन अग्रवाल, ब्रजमोहन, बंशीलाल सिंह, प्रदीप, रिंकू, रामऔतार सिंह समेत 19 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर में मनीष, आभा यादव, अरबाज, अजय प्रताप, मुकीम, महेश, फरमान, सुरेंद्र, साेनू और आनंद ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में लगे शिविर में नौ लोगों ने रक्तदान किया। सभी को प्रमाणपत्र, प्रशस्तिपत्र और मेडल दिए गए। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें