फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जैन मंदिर में सजेगी भजन संध्या, आमंत्रण पत्र का विमोचन

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4बी स्थित श्री 1008 प्रभु पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान के तहत 23 नवंबर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सोमवार शाम छह बजे णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ, 6:35 बजे भक्तामर स्तोत्र पाठ, सात बजे संगीतमय आरती और रात आठ बजे ऑर्केस्ट्रा के साथ भजन संध्या होगी। शनिवार को नवग्रह युवक मंडल ने कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद संजू सिकरवार सहित मंदिर प्रबंध समिति और मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें