फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: स्कैंडल पॉइंट पर बंदर का आतंक, सैलानी के हाथ से झपटा बैग

Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 12:48 PM IST

राजधानी शिमला के प्रसिद्ध स्कैंडल पॉइंट पर बंदरों के आतंक से सैलानी परेशान हैं। यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों के हाथ से बंदर सामान झपटकर भाग रहे हैं। ताजा घटना में एक बंदर ने सैलानी के हाथ से बैग छीन लिया और मौके से भाग गया। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य सैलानियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बंदर के बैग लेकर भागने के बाद उसे वापस लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्कैंडल पॉइंट और इसके आसपास के क्षेत्र में बंदरों की लगातार बढ़ती सक्रियता पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कैंडल पॉइंट पर अक्सर बंदर सैलानियों के आसपास मंडराते रहते हैं। हाथ में खाने-पीने का सामान या बैग देखकर ये अचानक झपट पड़ते हैं। कई बार बंदर सामान छीनकर ऊंची जगहों पर चले जाते हैं, जिससे पर्यटकों को अपना सामान वापस लेने में परेशानी होती है। पर्यटन सीजन के दौरान स्कैंडल पॉइंट पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनका आक्रामक व्यवहार चिंता का विषय बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बंदरों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। पर्यटकों को भी बंदरों से दूरी बनाए रखने और उनके सामने खाने-पीने की चीजें नहीं निकालने की सलाह दी जाती है। स्कैंडल पॉइंट पर बंदर द्वारा सैलानी का बैग छीनने की घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर बंदरों के आतंक और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें