मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेपाल की भयावह त्रासदी में ऊना जिले के निवासी सुखविंदर रत्न के भी चपेट में आने की खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने सुखविंदर के चचेरे भाई शुभम से फोन पर बातचीत कर परिवार का हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।