अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में शनिवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ढली डॉ. शिवानी ठाकुर ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का विषय व्यक्तिगत स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य देखभाल रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना था।