फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: पेट्रोल पंप पर युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का कथित प्रयास, बाइक को घसीटता ले गया चालक; CCTV में कैद घटना

Tue, 22 Sep 2026 09:38 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

नरैना थाना क्षेत्र के पींगुन रोड स्थित साली पेट्रोल पंप पर एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलने के कथित प्रयास का मामला सामने आया है। घटना में युवक ने समय रहते साइड हटकर अपनी जान बचा ली, जबकि उसकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पींगुन निवासी सुरेश गुर्जर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए साली पेट्रोल पंप पहुंचा था। इसी दौरान शैतान गुर्जर ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि ट्रैक्टर ने सुरेश की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर बाइक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे बढ़ गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर बाइक की ओर बढ़ रहा है। ट्रैक्टर को अपनी तरफ आता देखकर सुरेश गुर्जर ने तत्काल पीछे हटकर साइड में जाने का प्रयास किया। समय रहते हट जाने के कारण वह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गया। हालांकि, उसकी बाइक ट्रैक्टर के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पढ़ें: सात नगर निगमों में छह जगह भाजपा, पाली में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत पीड़ित सुरेश गुर्जर ने घटना को लेकर नरैना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें