फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारां: पुलिस को ठेंगा दिखाकर बड़ोदिया गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे नरेश मीणा, हाथी पर वोट डालने की अपील

Thu, 12 Nov 2026 04:36 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

बारां में नाहरगढ़ वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा पुलिस की लगातार घेराबंदी के बीच बड़ोदिया गांव पहुंच गए। पुलिस की तलाश और छापेमारी के बीच उनका अचानक गांव पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। नरेश मीणा बाइक से गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आगामी चुनाव में हाथी चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। कुछ देर ग्रामीणों को संबोधित करने के बाद वे वहां से रवाना हो गए।

गौरतलब है कि 1 नवंबर को नाहरगढ़ स्थित वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस नरेश मीणा की तलाश कर रही है। पिछले एक सप्ताह से बारां जिले के आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस उनकी तलाश में अभियान चला रही है। पुलिस अब तक उनके एक दर्जन से ज्यादा संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है लेकिन वे गिरफ्त से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें: जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा नया स्टेट टर्मिनल: राजस्थानी झरोखे-छतरियों से सजेगा भवन,पहले चरण में 19.62 करोड़ होंगे

इस बीच नरेश मीणा मोबाइल के जरिए भी लोगों की सभाओं को संबोधित करते नजर आए। अब पुलिस की तलाश के बीच उनका बड़ोदिया गांव पहुंचकर चुनाव प्रचार करना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ पुलिस की तलाश जारी है तो दूसरी तरफ नरेश मीणा का चुनावी मैदान में पहुंचकर प्रचार करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें