सेंचुरी पब्लिक स्कूल, नयागांव का 32वां वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार, 28 नवंबर को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।