फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

जगरांव के गांव हांस कलां निवासी एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक के दोस्त पर उसे नशे की ओवरडोज देने और शव रायकोट रोड पर ढाबे के पास फेंककर फरार होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। मामले में ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। चौकीमान से दोस्त के साथ गया था युवक, फिर नहीं लौटा घर मृतक की मां जगदेव कौर ने बताया कि उनका बेटा काम के सिलसिले में राजस्थान गया हुआ था। वहां से लौटने पर वह चौकीमान उतर गया, जहां उसकी पोती मिली। पोती ने बताया कि कुलजिंदर का दोस्त उसे लेने आ रहा है। इसके बाद वह दोस्त के साथ चला गया, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि दोस्त उसे चौकीमान से लेकर गया था। जब उन्होंने दोस्त के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने फोन नहीं उठाया। बाद में परिजन उसके गांव पहुंचे तो दोस्त ने बताया कि उसने कुलजिंदर को रायकोट अड्डे के पास उतार दिया था और उसके बाद वह कहां गया, उसे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें