फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: चन्नी का आप सरकार पर हमला, बोले- पंजाब में हत्याएं, नशा और गैंगस्टरवाद बढ़ा; सीएम मान का मांगा इस्तीफा

मंगलवार को जालंधर पहुंचे कांग्रेस सांसद एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कानून-व्यवस्था, नशे और गैंगस्टरवाद के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को घेरा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर दुख जताते हुए चन्नी ने आरोप लगाया कि पंजाब में हत्याएं आम होती जा रही हैं और सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और पंजाब के लोगों से सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील की। ‘नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या बेहद दुखद’ चन्नी ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किया जाना बेहद दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि झोटा नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे और पहले भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। चन्नी ने कहा कि वह झोटा के परिवार के साथ खड़े हैं और उनसे मिलने जाएंगे। उन्होंने झोटा को शहीद बताते हुए कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है, जिससे भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें