फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट की यूबीडीसी नहर में बाइक समेत गिरा युवक, लोगों ने कड़ी मशक्कत से बचाया

पठानकोट की यूबीडीसी नहर सरना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैदल चलने वाले रास्ते से बाइक लेकर जा रहा एक युवक अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक समेत नहर में जा गिरा। युवक को नहर में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पैदल आवाजाही के लिए बने रास्ते से बाइक लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नहर में जा गिरा। युवक को पानी में डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। समय रहते स्थानीय लोगों द्वारा किए गए बचाव कार्य के चलते युवक की जान बच गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें