फिरोजपुर में सुविधा सेंटर के मुलाजिमों ने अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल कर कामकाज बंद रखा। हड़ताल के दौरान मुलाजिमों ने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। सुविधा सेंटरों में कामकाज बंद रहने के कारण विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।