सुनाम के निकटवर्ती गांव नमोल के रहने वाले जग्गा सिंह ने कथित उत्पीड़न और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर जहर निगल लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।