स्थानीय तलवंडी चौधरियां रोड पर अमनप्रीत अस्पताल के निकट बाद दोपहर एक तेज रफ्तार बेकाबू ऑडी कार ने चार युवकों को अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।