फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 194 किसानों को भेजा जेल, बीकेयू सिद्धूपुर ने की जेल भरो आंदोलन की घोषणा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 11:01 AM IST

फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के शनिवार को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए 194 किसानों को देर रात न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इनमें 145 किसानों को फरीदकोट जेल, जबकि 49 को बठिंडा जेल भेजा गया है। जेल भेजे गए किसानों में संगठन के प्रांतीय महासचिव काका सिंह कोटड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह सिद्धूपुर, मुक्तसर के जिलाध्यक्ष बेअंत सिंह दोदा और फाजिल्का के जिला महासचिव लखविंदर सिंह सहित अन्य किसान नेता शामिल हैं। किसान पिछले करीब पांच माह से लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर ओटीएस स्कीम लागू करने, किसानों से लिए गए खाली चेक वापस करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। मांगों का समाधान नहीं होने पर संगठन ने 29 अगस्त को सड़क और रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी थी। पुलिस कार्रवाई के बाद रविवार को बीकेयू सिद्धूपुर ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया। प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाला ने कहा कि किसान रोजाना जत्थों के रूप में फरीदकोट पहुंचकर गिरफ्तारियां देंगे। पहले जत्थे में फरीदकोट जिले के किसान गिरफ्तारी देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें