फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब पंजाब में नंबर-1, चंडीगढ़ देश में दूसरे स्थान पर

Thu, 12 Nov 2026 04:33 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब और चंडीगढ़ ने अपनी अलग पहचान कायम की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में श्री आनंदपुर साहिब को पंजाब के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है जबकि 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में चंडीगढ़ ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में मध्य प्रदेश का उज्जैन पहले स्थान पर रहा। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस और चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी व कमिश्नर अमित कुमार को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि देशभर के 63 शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनमें श्री आनंदपुर साहिब को पंजाब के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान शहर के हर निवासी, सफाई कर्मचारी और पार्षद का है जिन्होंने स्वच्छता को जन-आंदोलन में बदला। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण श्री आनंदपुर साहिब में देश-विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। ऐसे में यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें