श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय, वल्ला में बाल रोग चिकित्सा पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित सम्मेलन में देशभर से 400 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ और चिकित्सक भाग ले रहे हैं। पन्न पेडिकॉन और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की सतलुज एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को नई शोध और आधुनिक उपचार तकनीकों से अवगत कराना है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के वर्ष 2028 के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनीत सक्सेना ने कहा कि सम्मेलन चिकित्सकों के लिए नई जानकारी हासिल करने का महत्वपूर्ण मंच है। एसजीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गुरशरण सिंह नारंग ने बताया कि पहले दिन पांच कार्यशालाएं हुईं, जिनमें 200 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नई चिकित्सा तकनीकों का ज्ञान बच्चों के बेहतर उपचार में मददगार साबित होगा।