फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: मंडला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो महुआ लाहन नष्ट, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त

Sat, 24 Oct 2026 01:00 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्राम अंजनिया के मांद टोला में नाले किनारे संचालित अवैध शराब अड्डों पर दबिश देकर 4000 किलो महुआ लाहन नष्ट किया और 80 लीटर कच्ची शराब जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 4 लाख 13 हजार 500 रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप के निर्देश पर मंडला वृत्त की आबकारी टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने ग्राम अंजनिया के मांद टोला में नाले के किनारे अवैध शराब बनाने के अड्डों पर दबिश दी।

जांच के दौरान मौके पर करीब 400 डिब्बों में भरा 4000 किलो महुआ लाहन मिला। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही कच्ची शराब जब्त की गई और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को भी तोड़ा गया।

पढ़ें: बिहार का मौसम अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा, तेज हवा के साथ बारिश कब होगी; IMD ने क्या चेतावनी दी?

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें