फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर: दर्शन व्यवस्था की बदली तस्वीर, चार-पांच घंटे का इंतजार खत्म; एक घंटे में मिल रहे भगवान के दर्शन

Thu, 12 Nov 2026 04:29 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में इन दिनों आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुजरात में चल रही छुट्टियों के कारण वहां से भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। प्रतिदिन करीब 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इतनी भारी भीड़ के बावजूद आम श्रद्धालुओं को अधिकतम एक घंटे में ज्योतिर्लिंग के सुलभ दर्शन हो रहे हैं। पहले दर्शन के लिए चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ता था। जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से श्री शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान हुई है। सुगम निकासी और बेहतर भीड़ प्रबंधन के चलते अव्यवस्था और वाद-विवाद जैसी स्थितियों पर भी नियंत्रण हुआ है।

पढे़ं: 907 करोड़ की लागत से बना उज्जैन-बदनावर फोरलेन 18 महीने में उखड़ा, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत श्री ओंकारेश्वर मंदिर के मीडिया प्रवक्ता पंडित अर्पण दुबे ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख तक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद बिना किसी वाद-विवाद और असुविधा के दर्शन होना खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन के सहयोग से श्री शुकदेव मुनि द्वार का चौड़ीकरण कराया गया है। इसका सीधा लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। पहले आम दर्शनार्थियों को चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब वे लगभग एक घंटे में आसानी से ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पा रहे हैं। इस सुचारु व्यवस्था के लिए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, मंदिर प्रशासक एवं पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा सहित मंदिर प्रशासन के समन्वय और बेहतर प्रबंधन की सराहना हो रही है। देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर गुजरात से आने वाले श्रद्धालु भी व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जता रहे हैं। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को कम समय में सहज दर्शन की सुविधा मिलना ओंकारेश्वर की नई पहचान बन रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें