फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, धर्म परिवर्तन के दबाव और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

Sat, 24 Oct 2026 11:15 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तोमर कॉलोनी, गुड़ा इलाके की बताई जा रही है। हमले में छात्रा के गले पर चोट लगी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है। छात्रा का आरोप है कि विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। खुद को बचाने के लिए पीछे हटने के दौरान चाकू उसके गले को छूता हुआ निकल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

छात्रा ने धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में अदनान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। इसके अलावा, उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी। पीड़िता के मुताबिक, इसी विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पढ़ें: छठे वेतनमान पर हाईकोर्ट सख्त, 497 शिक्षकों को लाभ नहीं मिला तो प्रमुख सचिव को होना पड़ेगा पेश

तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
माधौगंज थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर अदनान खान, सोफी खान और सरफराज खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अदनान खान और सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस घटना के पीछे के विवाद, हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू, आरोपियों की भूमिका और पीड़िता की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें