लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने ‘यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026’ के उद्देश्यों और आयोजन की जानकारी दी। एक्सपो का आयोजन बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में किया जाएगा।