फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सरकारी स्कूल के बाहर अराजक तत्वों का जमावड़ा,अभिभावक से मारपीट

बख्शी का तालाब के सरैया बाजार स्थित सरकारी स्कूल के बाहर अराजक तत्वों के जमावड़े से पढ़ने वाले छोटे बच्चे परेशान हैं। स्कूल में बच्चों को छोड़ने और लेने आने वाले अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि स्कूल के बाहर जुटने वाले लोगों का विरोध करने पर एक अभिभावक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित सूरज कुमार के मुताबिक, वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे। इस दौरान स्कूल के बाहर अराजक तत्वों का जमावड़ा देखकर उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि इस पर वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने बख्शी का तालाब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूरज कुमार का दावा है कि मारपीट की पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें