फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रोडवेज कर्मचारी संघ का परिवहन निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

परिवहन मजदूर महासंघ के आह्वान पर यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने परिवहन निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्यालय के मुख्य गेट से अंदर पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। कर्मचारी संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के चलते परिवहन निगम मुख्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिकारियों और कर्मचारी नेताओं के बीच बातचीत को लेकर भी गतिविधियां जारी रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें