फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवाचार मेले में शिक्षकों ने दिखाई रचनात्मकता, टीएलएम के मॉडल से समझाए पढ़ाई के नए तरीके

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों की ओर से किए जा रहे नवाचारों को मंच मिला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), लखनऊ की ओर से 26 और 27 नवंबर को अटल सभागार में नवाचार मेला एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने अपने शैक्षिक नवाचारों और शिक्षण की बेहतर कार्यप्रणालियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में शिक्षकों की ओर से तैयार किए गए शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के विभिन्न मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। इसका लाभ विद्यार्थियों को भी मिलेगा। उन्हें किताबों तक सीमित रहने के बजाय मॉडल, गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा। इससे विषयों की समझ विकसित करने के साथ ही उनकी जिज्ञासा और रचनात्मक क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षण नोडल प्रभारी पवन कुमार, सहयोगी विज्ञान प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, परामर्शदाता राम प्रवेश तथा मार्गदर्शन एवं निर्देशन की जिम्मेदारी निभाने वाले मनोज कुमार गिरि की भूमिका रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें