गणेश चतुर्थी के अवसर पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई थीं। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महंत दिव्या गिरी ने श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।