फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में इकाना स्टेडियम से प्लासियो चौराहे तक पहुंचा गोमती का पानी, सड़क डूबी

रात आठ बजे तक गोमती नदी का पानी इकाना स्टेडियम से प्लासियो मॉल चौराहे तक पहुंच गया। अहिमामऊ की ओर बढ़ने पर सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई है। प्लासियो मॉल के सामने घुटने तक पानी भरने से यातायात प्रभावित हो गया। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। पानी अधिक होने की वजह से कई वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। सड़क पर पानी भरने के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए अहिमामऊ और आसपास के इलाकों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें