फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में आज जलेगा 75 फीट ऊंचा हाईटेक रोबोटिक रावण, सिर करेगा मूवमेंट

राजधानी में आज विजयादशमी का पर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। शहर के बड़े आयोजनों के साथ गली-मोहल्लों में भी रावण के छोटे-छोटे पुतलों का दहन किया जाएगा। हालांकि, सबसे बड़ा आकर्षण ऐशबाग रामलीला मैदान में होगा, जहां इस बार 75 फीट ऊंचा हाईटेक रोबोटिक रावण तैयार किया गया है। इस रावण की खासियत यह है कि दहन से पहले इसका सिर मूवमेंट करेगा। पुतले को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इस बार पुतले पर सामाजिक संदेश भी लिखे गए हैं। इनमें ‘राष्ट्र-विरोधी, सनातन-विरोधी और नक्सली मानसिकता का नाश हो’ जैसे स्लोगन शामिल हैं। ऐशबाग रामलीला मैदान में शाम 7:30 बजे रामलीला के अंतिम दिन श्रीराम के लंका प्रस्थान के मंचन के बाद रावण वध और पुतला दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें