गोमतीनगर स्थित सीएमएस ऑडिटोरियम में भारतीय क्षत्रिय समाज की ओर से पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंडमान-निकोबार के राज्यपाल दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और प्रोफेसर महर्षि योगी मधुसूदन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया और समाज को एकजुटता व सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और पदाधिकारी भी शामिल हुए।