फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खुला के अधिकार पर छिड़ी बहस, उलमा ने महिला के एकतरफा फैसले को बताया गलत

मुस्लिम महिला के खुद खुला की घोषणा करने के मामले ने बड़ा मुद्दा खड़ा कर दिया है। इसको लेकर धर्मगुरुओं के बीच बहस छिड़ गई है। सुन्नी धर्मगुरु एवं इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने महिला के इस कदम को इस्लाम के मुताबिक गलत बताया है। दोनों उलमा का कहना है कि खुला की प्रक्रिया दारुल कजा अथवा उलेमा के सामने ही पूरी होनी चाहिए। पति की सहमति और धार्मिक प्रक्रिया को दरकिनार कर खुद खुला घोषित करना इस्लामी तौर-तरीके के अनुसार उचित नहीं है। वहीं कुछ प्रगतिशील और सामाजिक कार्यकर्ता मुस्लिम महिलाओं का तर्क है कि कुरान की नजर में खुला के लिए पति की मंजूरी अथवा मौलाना की मौजूदगी जरूरी नहीं है । महिला के अधिकार और हाईकोर्ट के फैसलों को लेकर इस मुद्दे पर कानूनी और धार्मिक बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें