फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बस में चढ़ते समय महिला की सोने की चेन उड़ाई, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार

तेलीबाग क्षेत्र के उतरेठिया में बस में चढ़ते समय एक महिला के गले से सोने की चेन गायब करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की सतर्कता से एक आरोपी मौके पर ही पकड़ ली गई, जबकि दूसरी को पुलिस ने उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पीड़िता की सोने की चेन भी बरामद हो गई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अशोक कुमारी रायबरेली जाने के लिए उतरेठिया में बस में चढ़ रही थीं। इसी दौरान दो महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन गायब कर दी। चेन गायब होने का शक होने पर अशोक कुमारी ने एक महिला को पकड़ लिया। उसकी पहचान सुनीता के रूप में हुई। पीड़िता ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की तो उसने अपनी साथी मुस्कान का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास से मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अशोक कुमारी की सोने की चेन बरामद हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें