फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर की ओर खिसकी मानसून की ट्रफ लाइन, आज से इन जिलों में हो सकती है बारिश की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से अगले दो-तीन दिन यूपी के तराई, मध्यांचल और पूर्वी हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। तराई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रविवार को सोनभद्र, वाराणसी, नजीबाबाद, झांसी आदि जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से अगले एक हफ्ते तक यूपी में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन के एक बार फिर उत्तर की ओर खिसकने के संकेत हैं और इसके असर से सोमवार से अगले दो तीन दिन तराई, मध्यांचल और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं। राजधानी के मौसम में सोमवार से फौरी तौर पर बदलाव की आहट है। मौसम विभाग का कहना है कि देर शाम बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है और मंगलवार को राजधानी में हल्की बारिश की परिस्थितियां बन सकती है। इससे पहले रविवार को दिन में धूप खिली और मौसम शुष्क रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ी लेकिन तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को यहां बादलों की सक्रियता बढ़ने साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें