लखनऊ में केजीएमयू कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। वाराणसी की दिव्यांशी यादव द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जिसकी में 19 सितंबर को डेंगू से मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उसने अपनी बीमारी के कारण छुट्टी मांगी पर कॉलेज प्रशासन ने उसको छुट्टी नहीं दी। इससे उसकी हालत बिगड़ती गई और लगातार उस काम भी करवाते रहे। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने डीन के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं।