लखनऊ में इटौंजा के सराय उसरना के पास शराब की दुकान के सामने रविवार सुबह स्कूटी की डिक्की में गोमांस की सूचना पर पहुंचे लोगों और आरोपियों में मारपीट हुई। इस पर गोरक्षकों पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल ने इटौंजा थाने पर प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।