फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पौनी में बारिश का कहर, खेतों में खड़ी मक्की की फसल को नुकसान

तहसील पौनी में देर रात से जारी लगातार बारिश के कारण किसानों की मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में मक्की की फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन किसानों ने अपनी मक्की की फसल का फसल बीमा करवाया है, उन्हें नियमानुसार सरकार की ओर से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने किसानों से फसल को हुए नुकसान की जानकारी विभाग तक पहुंचाने की अपील भी की। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण पहले से तैयार हो रही मक्की की फसल को नुकसान हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से नुकसान का उचित आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द राहत प्रदान करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें