उत्तर भारत के प्रसिद्ध किसान मेले झिड़ी के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला अधिकारी एवं एसडीएम मढ़ अमित कुमार के अनुसार, लाखों श्रद्धालुओं और किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, स्वच्छता, ठहरने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मेले के दौरान किसी को परेशानी न हो।