कृषि विज्ञान केंद्र सांबा ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और डिजिटल साधनों से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में किसानों को नई तकनीकों के प्रभावी इस्तेमाल और खेती को अधिक स्मार्ट व लाभकारी बनाने के लिए जागरूक किया गया।