फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पौनी में कांग्रेस का संगठन विस्तार, नई ब्लॉक इकाई का गठन

Nikita Gupta Updated Fri, 04 Sep 2026 03:03 PM IST

ब्लॉक पौनी में कांग्रेस पार्टी की नई इकाई का गठन किया गया। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सलालिया ने की। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने का दावा किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय सलालिया ने बताया कि नरिंदर किशोर को पौनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पौनी ए मंडल के लिए पार्थ सिंग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। सलालिया ने कहा कि क्षेत्र के कई लोग मौजूदा व्यवस्था से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास की उम्मीद में नेताओं को वोट दिए, लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में और भी कई लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाएगी और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें