समाज सेवक रमेश चौधरी की अध्यक्षता में कस्बे के लोगों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की मांग की।