राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जीएमसी डोडा के ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों के जवानों और मेडिकल विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए बताया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सेवा है।