कठुआ के बसोहली में सीआईएसएफ फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले डोडा के जवान मोहम्मद रफीक को पैतृक गांव गंदोह में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई के दौरान गांव में मातम छाया रहा, वहीं रफीक के पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चे और सीआईएसएफ में तैनात दो भाई रह गए हैं।