कामनाएं मिल रही हैं। खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और देश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पूर्व एथलीट पीटी उषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश को शांति, खुशहाली और तरक्की की दिशा में आगे ले जाने के लिए उन्हें शक्ति मिलने की प्रार्थना की।