आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था- "चवन्नी से जिसे रुपया बना दिया, वे भी छोड़कर चले गए।" कहा जा रहा कि, अखिलेश यादव ने यह बयान अपने पुराने सहयोगी रहे जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए दिया। तो वहीं, अखिलेश यादव के इस तंज को लेकर अब राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने मोर्चा खोल दिया है। जयंत ने जाट राजनीति और अपने पुराने सियासी रिश्तों का हवाला देते हुए अखिलेश पर पलटवार किया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।