चुनावी हार और पार्टी में अंदरूनी बगावत के बीच ममता बनर्जी ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए हैं... शुक्रवार को तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस रैली में ममता बनर्जी पुराने अंदाज में नजर आईं... बता दें कि ममता बनर्जी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया... इस दौरान उन्होंने विपक्ष और पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला... ममता ने अभिषेक बनर्जी के कैमैक स्ट्रीट स्थित दफ्तर पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए... और पश्चिम बंगाल चुनावों में धांधली के आरोप लगाए... साथ ही पूछा, कि कल गैस कटर लेकर कैमैक स्ट्रीट स्थित दफ्तर क्यों गए थे? क्या वहां चोरी और लूटपाट करने गए थे?...