बिहार के विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में इन दिनों शादी का उत्सव का माहौल है। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज परिवार में हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। इसके साथ ही बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार को लेकर मरवा छाड़ने की परंपरा भी पूरी की जाएगी। खास बात यह है कि जिस मरवा यानी मंडप को आज तैयार किया जाएगा, उसी में 25 नवंबर को शिवांगी की शादी होगी।