फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ऊना में बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

ऊना में राव बैडमिंटन अकादमी प्रदेश सब जूनियर अंडर-15 एवं जूनियर अंडर-17 बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2026 को विभिन्न आयु वर्गों में सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले खेले गए जिसमें अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स में युवराज और तनवी प्रथम अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स वर्ग में ऊना के युवराज मेहरा और तनवी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में इस जोड़ी ने सोलन के आकाशिश ठाकुर और आरोही शर्मा को 15-9, 15-11 से हराकर जीत दर्ज की। अंडर-17 बॉयज डबल्स वर्ग में ऊना के शगुन राणा और अनुष राणा की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबलों में तालमेल और दमदार खेल के दम पर अपनी जीत सुनिश्चित की। अन्य वर्गों में भी हुए रोमांचक मुकाबले खिलाड़ियों ने कोर्ट पर दमखम दिखाते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें