अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा रोवर-रेंजर इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।