फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में जल शक्ति विभाग के नए सर्किल कार्यालय का निर्माण तीन महीने में होगा पूरा, 75 फीसदी काम संपन्न

जल शक्ति विभाग के सर्किल कार्यालय को जल्द ही नया भवन मिलने वाला है। रामपुर ब्रिज के समीप करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। विभाग को उम्मीद है कि अगले तीन महीने के भीतर भवन का शेष काम भी पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में जल शक्ति विभाग का सर्किल कार्यालय पुराने परिसर से ही संचालित हो रहा है। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान ने बताया कि नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी तीन महीनों में भवन तैयार हो जाएगा। नए भवन को विभागीय कामकाज की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था होगी। भवन में कॉन्फ्रेंस हॉल के साथ-साथ अलग-अलग विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी उचित स्थान निर्धारित किया जाएगा। बहुमंजिला भवन तैयार होने के बाद सर्किल कार्यालय के कामकाज के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। अलग-अलग शाखाओं के लिए व्यवस्थित व्यवस्था होने से अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने में सुविधा मिलेगी। फिलहाल विभाग का कार्यालय पुराने परिसर से ही चल रहा है और नए भवन के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने की दिशा में काम जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें