राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में तुलसी विवाह भारतीय रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। राधा कृष्ण आश्रम कोटला कलां ऊना से बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में भगवान शालिग्राम की बरात जिला हमीरपुर के भलेडा में पहुंची। जहां पर बरात का पहुंचने पर बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया गया। भारतीय संस्कृति के अनुसार पुरोहित ने शादी की तमाम रस्मों-रिवाजों के साथ मंत्र उच्चारण के साथ संपूर्ण किया। वहां पर आई संगत ने तुलसी विवाह का सारी परंपराओं को बड़े उत्साह के साथ देखा और बाबा बाल जी महाराज का भी आशीर्वाद लिया। जहां पर सैकड़ों की तादाद में उमड़ी संगत ने बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद धाम और भंडारे का भी लुत्फ उठाते हुए प्रसाद ग्रहण किया